राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग मामलों में पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए खैरा थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभ्युक्त कोरेयां पंचायत के जहानपुर गांव निवासी बुधन मांझी के पुत्र राजेश कुमार पासवान तथा जलालपुर प्रखंड के कोठेया गांव निवासी सिपाही मांझी के पुत्र राजकुमार मांझी खैरा- अख्तियारपुर मार्ग के रामपुर मठिया मोड़ के समीप शराब के नशे में धुत होकर हो- हंगामा कर रहे थें जिसे खैरा थाने की पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को पकड़कर मेडिकल जांच कराई गई। जहाँ चिकित्सकों द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। वही दूसरा मामला पूर्व के केस में वारंटी रहे, जिनमें जगदीशपुर पंचायत के शाहपुर गांव निवासी ज्ञानचंद मांझी के पुत्र राजेश्वर मांझी तथा राजेश्वर मांझी के पुत्र निर्मल मांझी, पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों मामलों में चारों अभ्युक्तों को रविवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग