राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के धोबवल में शनिवार की देर शाम कट्टा के बल पर तीन आपराधियों ने बाइक लूट कर फरार हो गए। उक्त बाइक धोबवल निवासी मुकेश सिंह का बताया जाता है। उन्होंने बताया कि जलालपुर से अपना कपड़ा का दुकान बंद कर हर दिन के तरह घर लौट रहा था, तभी धोबवल शिव मंदिर के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बाइक से ओवरटेक कर रोक दिया और कट्टा के बल पर बाइक छीन अर्वा के तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना नगरा व खैरा थाना को दिया। मौके ओपीध्यक्ष सुनील प्रसाद व खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी क्षेत्र में जांच पड़ताल किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग