राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी करने के मामले में जख्मी के फर्दबयान पर बनियापुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मुखिया, मुखिया पति सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के पिठौरी तख्त गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित मुन्ना कुमार सिंह ने बताया है कि सुबह के समय अपने घर पर था।तभी गांव के ही उदय साह, उपेंद्र प्रसाद साह, किरण कुमारी, मुन्ना पटेल सहित आधा दर्जन नामजद एवं चार अज्ञात लोग एक राय होकर लाठी, डंडा, रॉड, फरसा आदि हथियार लेकर दरबाजे पर पहुँच गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बचाव में धनंजय सिंह एवं प्रवीण सिंह आये तो नामजदों ने उनलोगों पर भी हमला कर दिया। जिसमें हम तीनों लोग जख्मी हो गए। इस दौरान नामजदों ने सादे स्टाम्प पर मुझसे हस्ताक्षर भी करा लिया तथा मेरे गले से चेन और पॉकेट में रखे तीन हजार पाँच सौ रुपये भी निकाल लिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मालूम हो कि गत 10 मई को पिठौरी पंचायत की मुखिया किरण कुमारी ने बनियापुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें धनंजय सिंह एवं प्रवीण कुमार को नामजद कर मारपीट, रंगदारी एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग