राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने दस लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के मरीचा का है।एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि मरीचा गाछी में स्थानीय जितेश कुमार महतों शराब की विक्री कर रहा है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख धंधेबाज भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।जहाँ तलाशी के क्रम में दस लीटर देशी शराब बरामद हुआ। जिसे जब्त कर थाने लाया गया। इधर पुलिस ने थाना क्षेत्र के श्रीपुर में नशे में धुत हो हंगामा कर रहे चंद्रिका प्रसाद को भी गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग