संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मौसम में उतार-चढ़ाव को लेकर फिलवक्त सर्दी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द, उल्टी,खासी आदि के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसमें बच्चों की संख्या अधिक है।जिसको लेकर लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।कड़ी धूप और तापमान में उतार- चढ़ाव को लेकर फिलवक्त सर्द-गर्म की समस्या तेजी से उतपन्न हो रही है। डॉक्टरों की माने तो तापमान में उतार- चढ़ाव का मानव शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है। जिससे रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही से लोग मुसीबत में पड़ सकते हैं। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और इसके चलते सबसे ज्यादा लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायतें मिल रही हैं।
क्या कहते हैं डॉक्टर
रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एपी गुप्ता ने बताया की ऐसे मौसम में लोगो को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिये। इस मौसम में सर्दी- जुकाम जैसे रोग आसानी से शरीर को प्रभावित कर देते है। जिससे शरीर के रोग- प्रतिरोधक क्षमता क्षीण हो जाती है। धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स आदि के सेवन से गुरेज करना चाहिये। वहीं बाहर का खाना, बासी भोजन, तला- भुना, मिर्च-मशाला आदि को छोड़कर घर का बना एवं हल्का भोजन ही करना चाहिये। इस मौसम में खूब पानी पीना चाहिये।साफ और उबला हुआ पानी पीना सेहत के लिये काफ़ी फायदेमंद होता है। वहीं बच्चों के सहेत पर विशेष ध्यान देना चाहिये। साथ ही बेवजह इधर- उधर घूमने से बचना चाहिये।
फ़ोटो (रेफ़रल अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग