राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घरेलू विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों द्वारा ही मारपीट किये जाने के मामले में सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित चंदन कुमार तिवारी ने बताया है कि मैं और मेरे पिताजी घर मे बैठकर बातचीत कर रहे थे।तभी मेरी भाभी पूजा तिवारी और उनका भाई शिवानंद तिवारी आकर मारपीट करने लगे। इस बीच नामजदों ने मेरी बहन चंदा तिवारी एवं पिंकी तिवारी के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग