संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार का है। मामले की प्राथमिकी थाना क्षेत्र के खबसा निवासी अभिमन्यु कुमार ने दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि अपने भाई की बाइक लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिये हरपुर बाजार के समीप गया था। जहाँ बाइक खड़ी कर समारोह में शामिल होने चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। पीड़ित ने यह भी बताया है कि बाइक की डिक्की में मेरा मोबाइल भी था। ऐसे में बाइक चोरी के साथ- साथ मोबाईल भी चोरी हो गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग