राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर में एक लड़के की पोखर में डूबने से मौत हो गई है घटना दाऊदपुर थाना क्षेत्र के कोहरा बाजार का बताया जा रहा है। मृत बालक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहरा बाजार निवासी अजय कुमार 10 वर्षीय पिता दिलीप सिंह के रूप में हुई है। घटना रविवार के दोपहर बाद का बताया जा रहा है। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।मृत बालक का शव कोहरा बाजार स्थित एक तालाब से बरामद किया गया है। शव बरामद होने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत बालक घर से खेलने के लिए बोलकर निकला था। लड़के की मौत के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार का छुट्टी होने के चलते मृतक घर से खेलने को बोलकर गया था। बहुत देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो तालाब से शव बरामद हुआ। वहीं साथ खेल रहे लड़को ने बताया कि मृत अजय साथ खेलने के दौरान शौच करने को बोलकर गया लेकिन बहुत देर तक नहीं आया तो घर जाने की बात सोचकर सब लोग खेल में व्यस्त हो गए। लेकिन परिजनों द्वारा खोजबीन किये जाने पर तालाब से शव बरामद हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग