राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर पंचायत के रसीदपुर गांव में आगलगी में आधा दर्जन झोपड़ी नुमा घर जलकर राख हो गए है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी बताया जा रहा हैं। तपती धूप के बीच निकली चिंगारी ने देखते देखते आग का रूप पकड़ लिया। जब तक लोग आग को बुझा पाते आग ने आधा दर्जन घरों को अपने जद में ले लिया। आगलगी में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग से जलने वाले घरों में मुख्य रूप से प्रमोद राम, सुभाष राम, नरेश राम, बालेश्वर राम, हाकिम राम, शंभु राम और गूगल राम का है। आगलगी में घर मे रखे सभी सामान जलकर राख हो गए है। पीड़ित परिवार को आगलगी से खाने पर आफत आ गई है। स्थानीय लोगो ने बताया कि रविवार के दोपहर झोपड़ी नुमा घर मे बिजली के शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और लौव का रूप धारण कर लिए जबतक कोई देख पाता आग पूरे मकान में फैल गई। स्थानीय लोगो द्वारा हल्ला मचाये जाने पर लोग पहुचे लोगो के पहुचने तक आग आधा दर्जन घर को अपने आगोश में ले लिया। तपती दोपहर में हवा के कारण आग तेजी से फैल रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में आग पर काबू पाया गया। हवा के चलते आग तेजी से फैल रहा था। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुचे राजस्व कर्मचारी ने पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग