जलालपुर (सारण)। थानाक्षेत्र के गम्हरिया गांव के पंद्रह वर्षीय एक किशोर की मौत बाइक दुर्घटना में रविवार को हो गई। मृत किशोर संजय राम का पुत्र छोटू कुमार राम बताया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छोटू कुमार घर से बाइक लेकर तेज रफ्तार में कहीं जाने के लिए निकला कि घर से कुछ ही दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल जलालपुर में लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग