विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला में बेहतर विकास के लिए और बेहतर संगठन को मजबूत करने के लिए और पार्टी को मजबूत करने के लिए जिला आईटी सेल की बैठक किया गया जिसमें सारण जिला के पूर्व विधायक प्रत्याशी विनय कुमार सिंह एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल अमित कुमार सिंह ने सारण जिला के नितेश कुमार यादव को जिला अध्यक्ष आईटी सेल पत्र देकर मनोनीत किया गया। उन्होंने बताया कि सारण जिला में बेहतर विकास के लिए और युवाओं को मजबूत करने के लिए आज हमने आईटी सेल जिला अध्यक्ष का पद संभाला है और मैं कोशिश करूंगा सारण जिला के सभी युवाओं को बेहतर लक्ष्य और माननीय चिराग पासवान जी के सपनों को साकार करें ताकि हमारा सारण जिला विकास की ओर मार्गदर्शन बढ़े। वहीं मौके पर मौजूद अमित कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पूरे बिहार में क्रांतिकारी पार्टी के नाम से जाना जाता है। देश के कोने कोने में बिहार के नौजवान युवा साथी जिस तरीके से अपने प्रतिभा की एक अलग पंख उड़ा रहे हैं तो कहीं ना कहीं हमारे माननीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी का सहयोग है। जिन्होंने बिहार को बेहतर बनाने के लिए बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट का नारा लेकर चला और बिहार को एक अलग ही रूपरेखा तैयार करने में अपना कर्तव्य निभाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि सारण जिला ही नहीं पूरी बिहार के कोने कोने में अपने पार्टी को विस्तार करने के लिए हम लोग अपने आईटी सेल के माध्यम से जिले में कमेटी बना रहे हैं। उन कर्मियों को काम दिया जाएगा प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक ताकि हमारा पार्टी और मजबूत बने। वहीं मौके पर मौजूद विनय कुमार सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरीके से पार्टी की विस्तार और आईटी सेल की विस्तार पूरे बिहार में तेजी से किया जा रहा है तो कहीं ना कहीं आने वाला चुनाव में बड़ी प्रभाव दिखेगी और हम लोग की मजबूत पार्टी बनेगी। माननीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी का सपना साकार होगा और बिहार में कई जिले में अपने पार्टी के नेता बनेंगे और हमारे सीएम चिराग पासवान बनेंगे तभी हम लोग का विकास होगा। सरकार की सभी योजनाएं सरकार होगी चाहे रोजगार हो चाहे स्वास्थ्य शिक्षा हो सभी में मजबूती से कम होगा। हम सभी का एकजुट होकर पार्टी में सदस्यता अभियान से लेकर आईटी सेल के माध्यम से प्रखंड स्तर तक काम करेंगे ताकि हमारा पार्टी और मजबूत हो। हमारा संगठन मजबूत हो हर वर्गों को लेकर चलना है। हर समाज के लोगों को लेकर चलना है ताकि बेहतर विकास हो सके। सभा में मौजूद कई कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बातें रखीं। जिले में प्रखंड से आए हुए लोगों को प्रखंड अस्तर पर भी कमेटी बनाकर लोगों को सदस्यता अभियान दिया गया। मौके पर मौजूद कुमार आर्य ,संजय प्रसाद, उज्जवल निर्मल, अनीश कुमार ,राहुल कुमार, बिजली राम भी कई कार्यकर्ता मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग