राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम गांव में सोमवार को अवैध शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए थाना पुलिस जमादार सुमन कुमार और एएलटीएफ टीम दारोगा मो फूलहसन की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में सिकटी भिखम गांव में 35 पीस महुआ देशी शराब के साथ धंधेबाज कृष्णा चौधरी पिता जवाहीर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग