राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 19 से 21 मई तक विशेष अभियान चलाकर कुल 194 (एक सौ चौरानबे) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल- 2, मोबाईल – 3, चांदी का पायल 1 जोड़ा, लोहा काटने वाला कटर- 1, रिंच- 20, पेचकस 2, ड्राईविंग लाईसेंस 1, ए0 टी0 एम0 कार्ड 1, आधार कार्ड-1, गैस सिलेन्डर- 1, गैस चूल्हा- 1, नगद राशि- 11070 रूपया एवं 828.33 लीटर शराब जप्त किया गया। इसी क्रम में 20 मई को कोपा थानान्तर्गत चोरी के कांड में संलिप्त 4 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर कांड में चोरी गई वस्तुए मोबाईल- 02, चॉदी का पायल- 01 जोड़ा, ए0 टी0 एम0 कार्ड 1, आधार कार्ड 1 एवं ड्राईविंग लाईसेंस- 1 को बरामद किया गया। पिछले 72 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 32 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 7800 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :
- कुल गिरफतारी : 194
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 89
- अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 53
- जप्त शराब : 828.33 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 32
- अन्य जप्तः मोटरसाईकिल – 2, मोबाईल – 3, चांदी का पायल – 1 जोड़ा, लोहा काटने वालाकटर -1, रिंच -20, पेचकस -2, ड्राईविंग लाईसेंस -01, ए0 टी0 एम0 कार्ड– 1 , आधार कार्ड 1, गैस सिलेन्डर -1, गैस चूल्हा -1 एवं नगद राशि- 11070 रूपया।
- वाहन चेकिंग जर्माना :129500 रूपया
20 मई को मांझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 58.68 लीटर विदेशी शराब, 01 मोटरसाईकिल एवं 11070 रूपया नगद राशि जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। रात्रिकालीन आपराधिक घटनाओं के निवारण कोविड निर्देशों का अनुपालन एवं संवेदनशील संस्थाओं, बैकों, ए० टी० एम० आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु रात्रि गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है। साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी सेवन, बिक्री, भंडारण एवं शराब के, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग