राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भगवान बाजार के पी० एन० ज्वेलर्स लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, संलिप्त अन्तर्राजीय कुख्यात गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो को किया गिरफ्तार, निशानदेही पर लूट का ज्वेलरी बरामद

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण) सारण जिलान्तर्गत 28 मार्च को भगवान बाजार थानान्तर्गत पी० एन० ज्वेलर्स में अज्ञात आधा दर्जन अपराधियों के द्वारा ज्वेलरी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके संदर्भ भगवान बाजार थाना कांड संख्या- 158/22, 28 मार्च, धारा -395 भा० द० वि० अंकित किया गया। कांड को चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस अधीक्षक, सारण के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल गठित कर त्वरित अनुसंधान, घंटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं लूट गए ज्वेलरी की बरामदगी हेतु सघन छापामारी प्रारंभ कर दिया गया। सी० सी० टी० वी० फुटेज, मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मी को चिन्हित करते हुए निरंतर छापामारी प्रारंभ की गई। छापामारी के क्रम में 01. शुभम सिंह उर्फ पहलवान, पिता- सुभाष सिंह , ग्राम रानीपुर जहानागंज, जिला- आजमगढ (यू० पी०) को गोपालगंज से गिरफ्तार किया गया। पूछ- ताछ एवं अनुसंधान के क्रम में इन्होंने पी० एन० ज्वेलर्स लूट कांड तथा मढ़ौर बाजार स्थित आर० के० ज्वेलर्स एण्ड सन्स में हुई हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए घटना कारित करने वाले एवं घटना कारित करने में सहयोग करने वाले अपराधकर्मियों का नाम पता बताया। इसके निशानदेही पर पी० एन० ज्वेलर्स लूट का सोने एवं चाँदी का आभूषण बरामद किया गया।

अनुसंधान एवं पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अनुराग सिंह ने भी पी0 एन0 ज्वेलर्स लूट कांड एवं दिनांक 09.03.2022 को मढ़ौरा बाजार स्थित आर0 के0 ज्वेलर्स एण्ड सन्स में हुई हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए घटना कारित करने में एवं घटना को कारित करने में सहयोग करने वाले अपराधकर्मियों का नाम पता बताया। इसके निशानदेही पर आर0के0 ज्वेलर्स एवं सन्स में लूट हेतु आए आपराधियों द्वारा घटना के क्रम में फायरिंग से हुई हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की बरामद किया गया। बरामद पिस्टल एवं घटना स्थल से बरामद खोखा का एफ0 एस0 एल0 से मिलान कराया जायेगा। अनुसंधान से स्पष्ट हुआ कि उपरोक्त दोनों ही घटना का मास्टरमाइन्ड राजू राम, पिता- हिरालाल प्रसाद, सा0 विशनपुर दरगेचक, थाना- बनकटा, जिला देवरिया (यू0पी0) है, जिसके साथ ये लोग सिवान, गोपालगंज, बगहा एवं अन्य कई जगह ज्वेलरी दुकान में सफलता पूर्वक लूट- पाट की घटना को अंजाम दिये है तथा इसका एक संगिठत गिरोह यू0 पी0 एवं बिहार के सीमावर्ती जिलों में संचालित है तथा विभिन्न जगहों से ऑपरेट करता है। राजू राम छपरा पुलिस के लगातार दबिश एवं छापामारी से सिवान में आत्मसमर्पण कर दिया है जिसे सिवान जेल भेजा गया तथा कांड में संलिप्त विकास गौड़ को देवरिया जिला के रामपुर कारखाना थाना से 18 मार्च को गिरफ्तार कर देवरिया (यू0पी0) जेल भेजा गया। इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी तथा लूट गये शेष ज्वेलरी की बरामदगी हेतु निरंतर छापामारी की जा रही है। उपरोक्त अपराधकर्मियों का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पताः

  1. शुभम सिंह उर्फ पहलवान, पिता- सुभाष सिंह, सा0 रानीपुर जहानागंज, जिला आजमगढ (यू0 पी0)।
  2. विकास कुमार, पिता स्व0 मोहन प्रसाद, सा0 विशनपुर दरगेचक, थाना बनकटा, जिला देवरिया, (यू0 पी0)।
  3. अनुराग सिंह, पिता ब्रह्मानंद सिंह, सा0 नरायणपुर, थाना नौतन, जिला  सिवान।

आत्मसमर्पण किये अभियुक्तों का नाम पता :

  1. राजू राम उर्फ राजू कुमार, पिता हिरालाल प्रसाद गांव विशनपुरा दरगेचक, थाना रामपुर कारखाना, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश (आत्मसमर्पण कर सिवान जेल में)।
  2. विकास गौड़, पिता सुरेश गौड़, गांव  तेतरीया, थाना- विजयपुर, जिला गोपालगंज (18 मार्च को देवरिया जिला के रामपुर कारखाना थाना गिरफ्तार कर देवरिया, उत्तर प्रदेश, जेल भेजा गया )

गिरफ्तार अभियुक्त शुभम सिंह उर्फ पहलवान के निशानदेही पर पी0एन0 ज्वेलर्स लूट कांड का बरामद समान :    

  • सोना का अंगुठी -02
  • चाँदी का पायल -12 जोड़ा
  • सोना का हार – 01
  • सोने का कान की बाली -01 जोड़ा
  • सोना का सिकड़ी ( महिला ) – 01 जोड़ा
  • सोना का सिकड़ी ( पुरुष ) – 01
  • सोना का मंगलसूत्र – 01
  • चाँदी का मंगलसूत्र – 01
  • पी ० एन ० ज्वेलर्स प्रिन्टेड बैग – 01
  • काला रंग का स्पलेण्डर मोटरसाइकिल – 01
  • घटना के समय पहने काला रंग का हेलमेट – 01
  • समान ले जाने वाले बोरी (पी 0 एन 0 ज्वेलर्स लूट में सी0 सी0 टी0 वी 0 में देखा गया था) – 01

अनुराग सिंह के निशानदेही पर मढ़ौरा आर0के0 ज्वलेर्स एवं सन्स में हुई हत्या में प्रयुक्त

  • लोडेड देशी पिस्टल – 01
  • गोली – 02 चक
  • मोबाईल – 05
  • घटना के समय पहने जूता – 04 जोड़ी
  • घटना के समय पहने टी – शर्ट 02

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी : पु0 नि0 मंजू कुमारी सिंह , पुलिस केन्द्र, सारण, पु0नि0- सह थानाध्यक्ष अकिल अहमद, मढ़ौरा एवं पु0 अ0 नि0 राजेश कुमार चौधरी (डी0 आई0 यू0) एवं पु0 अ0 नि0मेराज आलम, पु0 अ0 नि0 अमान अशरफ, प्र0पु0अ0 नि0 विवेक कुमार एवं विशेष अनुसंधान दल (एस० आई० टी०) के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के साथ मिलकर कार्रवाई की गई।