राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के दरिहारा निसक गांव में गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से दारू बेच रहे पति- पत्नी को 60 लीटर दारू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरिहारा निसक गांव निवासी डांगर चौधरी व इनकी पत्नी लीलावती देवी दारू बेच रही थी। मौके पर स्थानीय पुलिस ने दारू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया वही दारू पी रहे मोहन राय को भी पकड़ा गया। उक्त छापेमारी दल का नेतृत्व प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मनीष कुमार ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग