पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मशरक थाना क्षेत्र के गोढ़ना और सिकटी ख्जहा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान तकरीबन महुआ फास को नष्ट किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार और एएलटीएफ के दारोगा मो फूलहसन ने साथ उक्त दोनों गांव में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। तो कुछ लोगों के द्वारा महुआ शराब का धंधा किया जा रहा था। जिसके लिए खेतों में गढ़े खोद और आस पास के जंगलों में प्लास्टिक के गैलनो में महुआ फास को छुपाकर रखा गया है। जिसको निकाल नष्ट कर दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यदि आपके आस पास कोई भी अवैध शराब बिक्री या बनाया जा रहा है तो उन्हें सुचना दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग