राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा मंडल कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी का सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)छपरा मंडल कारा आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी का सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तक कैदी तरैया थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव निवासी शेख हदीस के 67 वर्षीय पुत्र सफदुल्लाह बताए गए हैं। इस संबंध में बताया जाता है कि वह छपरा मंडल कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जिसको लेकर बीते दिन उन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के क्रम में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर मजिस्ट्रेट बहाल किया गया। वहीं अस्पताल प्रशासन को मेडिकल बोर्ड का गठन का शव का पोस्टमार्टम कराए जाने का निर्देश दिया गया है। जिसके आलोक में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एस डी सिंह की देखरेख में 5 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम का गठन कर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताते चलें कि वर्ष 2017 में आजीवन कारावास की सजा के बाद सफदुल्लाह खान को गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा में निरूद्ध किया गया था। जहां वह आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। इस बीच बीमारी के कारण सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई है।