पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के चाँदकुदरिया पंचायत के हरपुरजान गांव के संतोष नट के फुसनुमा घर में सोमवार की दोपहर में बिजली के शर्ट सर्किट से आग लग गई।आग ने देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया जब तक आस पास के लोग आग पर काबू पाते तब तक आग ने फुसनुमा मकान जलाकर राख कर दिया। मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया धर्मेन्द्र कुमार माॅझी ने बताया कि पीड़ित परिवार को एक सप्ताह पहले प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनवाने के लिए अग्रिम राशि के 40 हजार रूपये मिला था। बैक से रूपये निकालने के बाद पीड़ित अशोक नट ने 5 हजार रूपये का बालू खरीदा था। 35 हजार रूपये घर में ईट व अन्य सामग्री खरीदने के लिए रखा था।अग्निकांड में कपड़ा, बर्तन, अन्न सहित आवास योजना का 35 हजार रूपया नगदी भी जलकर राख हो गया है। मौके पर मुखिया ने अपने निजी कोष से अग्नि पीड़ित को नगद सहायता राशि और खाने के लिए अनाज की व्यवस्था की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग