राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। मांझी-एकमा सड़क एसएच 96 पर नंदपुर गांव में एक अनियंत्रित बाइक चालक ने इसी गांव के कन्हैया यादव को टक्कर मार दिया। गांव के युवकों ने बाइक चालक व सवार को खदेड़ कर पकड़ लिया। घायल का उपचार निजी अस्पताल में किया गया। फिलहाल कन्हैया यादव की हालत में सुधार हो रहा है। बताया जाता है कि कन्हैया यादव सड़क के किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान एकमा से मांझी की ओर तेज गति से जा रहे बाइक चालक ने इन्हें टक्कर मार दिया। जिससे कन्हैया यादव घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग