राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर रसूलपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से नवादा गांव में छापेमारी कर झाड़ी से 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने इस संबंध में नवादा गांव निवासी परमेश्वर महतो को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि सारण पुलिस अवैध शराब का निर्माण, बिक्री व तस्करी में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की लगातार कार्रवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग