पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। शातिर चोरों ने देर रात मशरक थाना क्षेत्र के हंसापीर गांव में घर में सो रहे लोगों को बाहर से कमरें का दरवाजा बंद कर घर में रखा माल पार कर दिया। मामले में आनंद तिवारी पिता नागमणी तिवारी ने थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर चोरी गयी नगदी और सामान खोजने की गुहार लगाई है। दिए आवेदन में बताया कि सभी परिवार के लोग सोमवार की रात में खाना खाकर कमरें में सो रहें थे और वे बाहर बरामदे में सोये थें की उनकी बेटी ने सुबह उठकर शौच जाने के लिएं दरवाजा नही खुला देख उन्हें आवाज लगाई तों देखा कि कमरें का दरवाजा बाहर से बंद था जिसे खोल सभी को बाहर निकाला। वही एक कमरें में रखा ब्रीफकेस समेत लड़के की फीस देने को रखा 17500 रूपया नगदी भी चोरी कर ली गई है।वही खोजबीन की गई तों चवर में कुछ कपड़े लावारिस हालत में फेके अवस्था में पाया गया। वही छोटे मोटे आभूषण भी चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले में दिए आवेदन पर थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग