पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को एक युवक को गंभीर रूप से घायल हालत में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव निवासी राम कुमार रावत का 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद एक पैर व कमर में फ्रैक्चर की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में घायल के परिजनों ने बताया कि युवक आम के पेड़ से आम का फल तोड़ने को चढ़ा और उचाई से पैर फिसलने से गिर गंभीर रूप से घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहा से बेहतर इलाज के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग