पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में जमीन विवाद को लेकर मां बेटी के साथ मारपीट कर जख्मी करने की घटना हुई है। पीड़िता नंदलाल महतो की पत्नी हेवानती देवी ने मशरक थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि अपने दरवाजे कर काम कर रही थी तभी आनंदी महतो, मुन्ना महतो, अर्जुन महतो, रीमा कुमारी, राजकुमार महतो, पति कुमारी, पूजा कुमारी एवम उर्मिला कुमारी लाठी, डंडा लेकर पहुंच गाली गलौज कर यह कहते हुए भगाने लगे कि यह जमीन तुम्हारा नहीं है। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। बचाव करने आई पुत्री सिंकु कुमारी को भी पीटकर जख्मी कर दिया। दर्ज कराई में प्राथमिकी में सभी आरोपी अभियुक्त बनाए गए है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग