राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। स्वामी विवेकानन्द संघ, कोहबरवां के प्रांगण में चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसकी शुरूआत खैरा के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक सत्यनारायण प्रसाद, आइजीआइएमएस पटना के चिकित्सक सुदीश कुमार, छपरा के चिकित्सक श्रवण कुमार तथा वेदभूषण, ग्राम पंचायत राज बदलु टोला के मुखिया सत्यदेव सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। आसपास के गांवों से दर्जनों रोगियों का इलाज किया गया तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर कोहबरवां गाँव के असहाय एवं निर्धन स्व० झूलन राय की पुत्री की शादी के लिए इकट्ठा किए गए कुल 12700 रूपये की सहयोग राशि को उनकी पत्नी शांति कुंवर को सौंप दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न फार्मा के प्रतिनिधि दिनेश, रविन्द्र, रिंटू तथा स्वामी विवेकानन्द संघ, कोहबरवां के सचिव अजीत कुमार, उपसचिव संतोष कुमार, सिकंदर कुमार, विशाल कुमार, तथा सदस्य दिनेश सिंह, मो० हबीब, नीरज कुमार, राधा कृष्ण सिंह, प्रियंका, मोनी इत्यादि के साथ-साथ ग्रामीण लोग भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग