राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन छपरा के उप मंत्री डॉ0 ए एच अंसारी ने बताया कि बहुत ही ख़ुशी है कि आज छपरा में पेंशनर्स का प्रशासन द्वारा उमीद कार्ड बनवाया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रयास से पूर्वोत्तर रेलवे और वाराणसी मण्डल आज यह शिविर आयोजित किया है। छपरा जंक्शन के डारमेट्री में सुबह 10 बजे से भारी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित हुए हैं। एसोसिएशन के प्रयास से यूनिक मेडिकल आइडेंटिटी कार्ड (उमीद कार्ड) बनाने का शिविर आयोजित है। इसके लिए वाराणसी मण्डल से हित निरीक्षक शिवेंद्र सिंह आये हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा पेंशनर्स से आवेदन के साथ ज़रूरी कागजात एकत्र किए जा रहे हैं और हित निरीक्षक का सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में पेंशनर्स को एसोसिएशन की सदस्यता भी दिलाई गई। सैकड़ों पेंशनर्स के आवेदन उमीद कार्ड बनाने के लिए जमा किए गए और अभी लोगों का आना जारी है। शाखा मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि जिन पेंशनर्स का उमीद कार्ड नही बना है, वे इस मौके का फायदा उठा रहे हैं। भविष्य मे रेलवे से कोई इलाज उमीद कार्ड के बिना नहीं हो पाएगा। इसलिए सैकड़ों की संख्या में पेंशनर्स उपस्थित हुए हैं। इसके लिए समाचार पत्रों के माध्यम और अन्य स्रोतों से काफी प्रचार प्रसार किया गया था। उमीद कार्ड शिविर में पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन छपरा के पदाधिकारियों में अध्यक्ष विश्व मोहन सिंह, ओम प्रकाश पराशर, पी के मांझी, पी एन कुमार, राज कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग