राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका कला में बुधवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में जख्मी अधेड़ की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। मृतक गांव के ही बिन्दा राय बताए जाते है। बताया जाता है की मृतक के सिर में गम्भीर चोट आई थी। जिसे परिजनों ने आनन फानन में रेफ़रल अस्पताल बनियापुर लाया था।जहाँ से चिकित्सकों द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया था। जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार की शाम वृद्ध के शव को गांव लाया गया। जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। इस दौरान परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि बिन्दा राय पर गांव के ही लोगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से बुधवार को हमला किया था। जिसमें मृतक के सिर में गम्भीर चोट आई थी।
मृतक के भाई के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी:
मामले में मृतक के भाई सुदामा राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गंगा राय, वकील राय, प्रभुनाथ राय, राकेश राय, विनोद राय, रेणु देवी, रानी कुमारी, ज्ञान्ती देवी सहित 16 लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि दो पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा था। जिसे बिन्दा राय ने बीच बचाव कर सुलझाया था। देर शाम जब वह बाजार जा रहा था तभी नामजदों ने एकजूट होकर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में नामजद वकील राय, रेणु देवी, ज्ञान्ती देवी तथा रानी कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, दूसरे पक्ष के ज्ञान्ती देवी ने भी एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें सुदामा राय, सोनू कुमार, सुनील राय सहित 29 लोगों को नामजद किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग