राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड के 41 बोतल में 30 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जिसे जब्त कर थाने लाया गया। वहीं धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के मनिकपुरा गांव स्थित मनिकपुरा गेट के समीप का है। एसआई राधामोहन पंडित के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग