पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- छपरा एस एच 90 पर इसुआपुर में सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल खलासी को घायलवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र के हलिमपुर गांव निवासी स्व मुसाफिर राय का 18 वर्षीय पुत्र बबन कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायल के परिजनों ने बताया कि घायल खलासी का काम करता है और ट्रक दुर्घटना में घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग