पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। स्टेशन रोड पंचवटी कपड़ा दुकान के ठीक सामने अंदर गली में मुस्कान वेडिंग शॉप दुकान में भीषण आग लगने से दुकान के अंदर रखे रुई के गांठ एवं अन्य सामान जल कर राख हो गया है। दुकान के मालिक मोहम्मद अजमल हुसैन पिता अमिर हसन हुसैन ने बताया कि मशीन से रूई धुनाई का काम किया जा रहा था, तो अचानक शार्ट सर्किट के कारण रुई में आग लग गया, आग की लपटें देखकर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों के द्वारा आग पर काबू पाने के लिए पानी के छिड़काव किया जा रहा था। वहां उपस्थित लोगों के द्वारा मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार को सूचित किया गया। थानाध्यक्ष ने अभिलंब फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर भिजवाया, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन दुकान में रखी सारी सामान जलकर राख हो चुका था। घटनास्थल पर एसआई आशुतोष कुमार ने अपने दल बल के साथ पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। मुस्कान वेडिंग शॉप के मालिक अजमल हुसैन ने बताया कि दुकान में आग लग जाने के कारण करीब ढाई से ₹3 लाख रुपए तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग