पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। पहले मामले में दुमदुमा पोखरा के पास अनियंत्रित पिक अप वैन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार फरार हो गया जिसमें बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वही बाइक सवार सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव निवासी अजीमुद्दीन अंसारी का 19 वर्षीय पुत्र कौशर अली को घायल हालत में भर्ती कराया गया।वही थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में ट्रैक्टर और इस रिक्शा में टक्कर हो गई जिसमें इ रिक्शा चालक मशरक तख्त गांव निवासी मनसुरत बैठा का 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार घायल हो गया ,वही इ रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने घायल दोनों का प्राथमिक उपचार किया।वही मौके पर पहुंची थाना पुलिस में प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने मामले का जायजा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग