पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में गुरुवार को मशरक के कवलपुरा पंचायत में बीडीओ मो आसिफ एवम नवादा पंचायत अंचल राजस्व पदाधिकारी श्वेताश्री ने गहन जांच किया। कवलपुरा पंचायत के किसी भी वार्ड में सरकार के सात निश्चय एवम जल नल की स्थिति दुरुस्त नहीं मिली। कई वार्ड में राशि का उठाव करने के बाद भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। पंचायत की सड़क, आवास योजना, आंगनबाड़ी एवम पीडीएस दुकान की हालत से अधिकारी असंतुष्ट दिखे। नवादा पंचायत में जनवितरण, आंगनबाड़ी एवम मनरेगा से कराए गए कार्य में खामी पाई गई। मशरक के बंगरा पंचायत में राजस्व अधिकारी ने जांच किया उसमे गली नाली सहित अन्य योजनाओं में गड़बड़ी पाई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग