पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड की सभी 15 पंचायतों व नगर पंचायत में सामाजिक सुरक्षा के पेंशन धारियों के जीवन प्रमाणीकरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विकास मित्र की बैठक का आयोजन गुरूवार को किया गया। इसके तहत प्रखंड सभागार में विकास मित्र को बुलाकर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रेशमी प्रकाश ने आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने सभी विकास मित्रों को बताया कि अभी भी सभी पंचायतों में कुछ वैसे लोग हैं जिनका जीवन प्रमाणीकरण का काम नहीं हो पाया है ।वैसे लोगों की सूची सभी विकास मित्रों को उपलब्ध कराई जा रही है ।सूचीबद्ध सभी लोगों को संबंधित पंचायत के पंचायत भवन में एकत्र करके उनका जीवन प्रमाणीकरण का काम करना है ।इसके लिए आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका अंगूठा से प्रमाणीकरण का काम नहीं हो सकता वैसे स्थिति में वैसे लोगों को एक अलग सूची बनानी है। सामाजिक सुरक्षा कार्यपालक सहायक संदीप कुमार ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी का जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य है, सभी पेंशनधारियों को यह सूचना देने को विकास मित्र और सचिव से कहा गया है। उन्होंने 30 जून तक प्रमाणीकरण नहीं कराने की स्थिति में पेंशन का नियमित भुगतान बाधित होने की बात कही। वैसे पेंशनधारी, जिनका अभी तक प्रमाणीकरण नहीं हुआ है वह कॉमन सर्विस सेंटर में भी जाकर प्रमाणीकरण करा सकते हैं या अपने संबंधित पंचायत में पंचायत सचिव, विकास मित्र के सहयोग से भी करा सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग