पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन राजापट्टी में मशरक महम्दपुर एस एच 90 पर गुरुवार को बस और बाइक सवार की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवकों में एक युवक को गंभीर रूप से घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी रविंद्र साह का 22 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई। वही एक उसी के गांव का हैं जो सुरक्षित है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि युवक इसुआपुर से बाइक पर सवार होकर अपने मित्र के साथ गांव जा रहा था कि डुमरसन राजापट्टी में बस से टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार एक युवक सड़क किनारे गिर पड़ा और एक गंभीर रूप से घायल हालत में मशरक थाना पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। वही थाना पुलिस ने बस और बस चालक को कब्जे में ले लिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग