राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मदारपुर बाजार मशरक एकमा पथ से पिलखी, नवादा , कोरेराव, ब्रहामीपुर सहित अन्य गांव को जोड़ने वाली एक किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क को पंचायत द्वारा मिट्टी भराई कर बाढ़ एवम बारिश से लोगो को निजात दिलाने का प्रयास भी स्थानीय प्रशासन की चुप्पी से बेकार हो गया। मदारपुर गांव के असमाजिक दबंग लोगो द्वारा कई जगह सड़क की मिट्टी को काट दिया गया है । जिससे आधे दर्जन से अधिक गांव के लोगो में स्थानीय प्रशासन के प्रति आक्रोश है । मुखिया प्रतिनिधि डा जितेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि ग्रामीणों की आपसी सहमति के बाद इस सड़क पर मिट्टीकरण कराया गया किंतु गांव के सीमा के विवाद में मदारपुर के दबंग परिवार द्वारा काट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मशरक सीओ एवम पुलिस को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग