राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। डीएम राजेश मीणा ने मढ़ौरा के नौतन पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जांच की। डीएम ने पंचायत की आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्र, पंचायत सरकार भवन, नल जल योजना, आवास योजना, मनरेगा सहित अन्य सरकारी योजनाओं को देखा और उसकी पड़ताल की। दोपहर में पहुंचे डीएम ने तेज धूप से बिना विचलित हुए सभी योजनाओं की न सिर्फ गंभीरता से जांच की बल्कि योजनाओं में कमियों को भी सामने गिनाया। योजना से जुड़े अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने और कमियों को एक निश्चित समय अवधि में दुरुस्त करने की हिदायत दी। कहा कि वे योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे और पंचायत में दुबारा आकर पुनः जांच करेगे। इस दौरान मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार, डीएसपी इंद्रजीत बैठा, सीओ रविशंकर पांडे, बीडीओ सुधीर कुमार, मनरेगा पीओ विवेक कुमार, प्रभारी सीडीपीओ अर्चना कुमारी, मुखिया मिथिलेश कुमार, तकनीकी सहायक शिखा कुमारी, पंचायत सचिव वीरेंद्र राय,वार्ड और बीडीसी सदस्य उपस्थित थे।
डीएम ने तकनीकी सहायक से किया सवाल- जबाब
नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन पर पहुंचे डीएम ने मौजूद रही तकनीकि सहायक से जब अचानक कमरो की संख्या पूछी तो तकनीकि सहायक सकपका गई। हालांकि बताया कि एक तरफ तीन तथा दूसरी तरफ तीन कमरे हैं। डीएम ने खुद से निर्माणाधीन भवन में मुखिया, सरपंच के कमरे को देखा और काम की गुणवता की पड़ताल की। डीएम ने कहा कि भवन निर्माण में ईट की गुणवता महत्वपूर्ण है। डीएम के निरीक्षण के दौरान पंचायत सरकार भवन में मजदूर काम कर रहे थे। डीएम ने जल्दी निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया ताकी पंचायत के लोगों को लाभ मिल सके।
पंचायत सचिव से डीएम ने कार्य अवधि के बारे में ली जानकारी
योजनाओं के जांच के दौरान डीएम ने पंचायत सचिव से पूछा किस किस दिन पंचायत आते हैं । सचिव ने कहा कि पांच पंचायत जिम्मे है, मौके पर मौजूद बीडीओ ने कहा कि पंचायत सचिव का पंचायतवार रोस्टर बना दिया गया है। निर्धारित दिन को पंचातय सचिव को संम्बंधित पंचायत में रहने को कहा गया है।

आंगनबाड़ी क्रेन्द्र पर रोज नहीं बनता खाना
स्वास्थ्य उपकेन्द्र के पास संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंचे डीएम ने केन्द्र पर बच्चों की संख्या और व्यावस्था को देखा । केन्द्र पर सेविका सहायिका से मीनू, पोषक आहार के वितरण सहित अन्य की जानकारी ली। केन्द्र के बाहर ही डीएम साहब को महिलाएं खड़ी मिल गई। पहले तो डीएम साहब ने पूछा कि उनके बच्चे पढ़ते हैं। जवाब में हां मिला तो पूछा कि बच्चों को खाना मिलता है यहां। महिलाओं ने कहा कि जब सेंटर पर बनता है तब मिलता है।

नल जल के मेन पाइप में मिला लीकेज
पंचायत के वार्ड 3 में नल जल जांच में पहुंचे डीएम साहब को मुख्य पाइप में लिकेज मिला । मौके पर मौजूद महिला वार्ड सदस्य सीता देवी ने स्पष्ट कहा की अभी दो दिन से ही नलजल चालू हुआ है। लिकेज को लेकर पंचायत सचिव को वे बता चुकी है। इसे ठिक नहीं कराया गया है, जिससे लिकेज है। डीएम ने जब प्रत्येक लाभुक से रुपये कलेक्शन को लेकर पूछा तो कहा कि जब से बना है दस दिन भी नहीं चला है।

निर्माणाधीन अस्पताल का किया निरीक्षण
डीएम दोपहर बाद निर्माणाधीन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे्र। अनुमंडल अस्पताल की धीमी रफ्तार को लेकर नराजगी जताई। कहा कि वर्तमान ठेकेदार पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है। इस अस्पताल भवन के निर्माण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से वे बात करेंगे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग