राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर/सारण (अरविंद सिंह)। रसूलपुर थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर चैनवा गांव के समीप साइकिल व बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि असहनी मठिया गांव निवासी सुदामा यादव साइकिल से अपने घर जा रहे थे। जबकि सीवान शहर के सिसवा गांव के चंदन कुमार बाइक से छपरा की ओर मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर चैनवा गांव के समीप साइड लेने के दौरान साइकिल व बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में साइकिल व बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि सूचना मिलने पर तत्काल रसूलपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक छविनाथ यादव ने मौके पर पहुंचकर सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से घायलों को पुलिस वाहन से लाकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां दोनों घायलों का उपचार हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग