राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रेल मंडल के छपरा-सिवान रेलखंड पर स्थित एकमा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह पंचदेवरी-सोनपुर डीईएमयू सवारी गाड़ी में चढ़ने के दौरान एक महिला के पर्श से आभूषण चोरी के आरोप में 5 महिलाओं को रेलवे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद सभी महिलाओं ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की निवासी बताई। एकमा स्टेशन पर तैनात जीआरपी द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद रेलवे पुलिस थाना छपरा जंंक्शन को सौंप दिया गया। हिरासत में पूछताछ के दौरान घुमंतु प्रवृत्ति की स्टेशनों के किनारे रैन बसेरा बनाकर रहने वाली महिलाओं में तेतर, नूरजहां, सीता, सुमन सहित पांच शामिल हैं। बताया गया है कि एकमा थाना क्षेत्र के भोदसा गांव के निवासी रंजीत पांडेय की पत्नी गुरुवार की सुबह एकमा रेलवे स्टेशन पर पंचदेवरी-सोनपुर डीईएमयू सवारी गाड़ी में छपरा जाने के लिए सवार हो रही थी। इस दौरान महिला चोरों ने महिला के बैग से आभूषणों की चोरी कर ली। संदेह के आधार पर एकमा स्टेशन के प्लेटफार्म से संदिग्ध महिलाओं को रेलवे स्टेशन पर तैनात राजकीय रेल पुलिस ने धर दबोचा। बताया गया है कि तलाशी के दौरान उक्त महिलाओं के पास से चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग