राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के टेहटी में दरवाजे पर खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। घटना को लेकर गरखा पिरौना निवासी हरेराम कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि वह टेहटी निवासी राजू राय के दरवाजे पर अपनी पैशन प्रो बाइक को खड़ा किया था। वहां से बाइक को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चल सका है। मामले में पीड़ित ने थानाध्यक्ष से अज्ञात चोरों पर कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग