राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। मुख्य बाजार के एक सोना-चांदी दुकान में लूट का प्रयास और गोलीबारी में की गई हत्या मामले में पुलिस ने संलिप्त अपराधी को यूपी से गिरफ्तार किया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद मढ़ौरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अकील अहमद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में नारायणपुर, नौतन, सिवान निवासी परमानंद सिंह के पुत्र अनुराग कुमार सिंह और विशनपुरा, बनकटा देवरिया निवासी मोहन प्रसाद का पुत्र विकास कुमार को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में कहा है कि अनुसंधान में यह पता चला था कि सिवान नौतन निवासी अनुराग कुमार सिंह मढ़ौरा स्थित स्वर्ण दुकान आरके ज्वेलर्स में लूट और गोलीबारी में संलिप्त है। वह छिपकर देवरिया यूपी में रह रहा है। गिरफ्तार अनुराग ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग