राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। एसपी संतोष कुमार ने गुरुवार को तरैया थाने का औचक निरीक्षण किया। जिसमें ओडी पदाधिकारी उमेश चंद्र सिंह ड्यूटी से गायब मिले। जिन पर एसपी ने शोकॉज किया है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि एसएचओ को निर्देश दिया गया है कि ड्यूटी से गायब ओडी पदाधिकारी के संबंध में जांच कर रिपोर्ट सौंपे। संतोषजनक जवाब पाए जाने पर कार्रवाई नहीं होगी। अगर जवाब असंतोषजनक पाया जाता है तो कार्रवाई की जायेगी। एसपी ने कहा कि कई कर्मी उपस्थित थे। सीसीटीएनएस कर्मी एवं उनके सहायक काम करते पाए गए। जिले में भी इनके कार्य का अच्छा रिकॉर्ड पाया गया है। उनके बेहतर कार्य के लिए उन्हें कैश रिवार्ड दिया गया। संतरी भी ड्यूटी पर पाए गए। उन्हें भी रिवार्ड दिया गया। साथ ही एसपी ने थाने के अन्य अभिलेखों की जांच की तथा आवश्यक दिशा निर्देश एसएचओ को दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग