राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पचभिंडा पंचायत में बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने गुरुवार को चल रही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जांच की। वार्ड 3 में नल-जल का हालत देख बीडीओ भड़क गए। ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत किया कि इस भीषण गर्मी में भी उन्हें पानी नहीं मिलता है।बीडीओ ने जांच किया तो पाया कि नल जल का टंकी तो लगा है लेकिन मोटर खराब है। पूर्व वार्ड सदस्य भरत सिंह ने बीडीओ को बताया कि नल जल के रूपये की निकासी कर उसने पूर्व मुखिया यास्मीन खातून के पति टनटन को दे दिया है। इस पर बीडीओ ने कहा कि अगर तीन दिनों में कार्य पूर्ण कर पानी की सप्लाई नहीं होती है तो पूर्व मुखिया एवं वार्ड सदस्य दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 65 का भवन ठीक नहीं था। जिसे मरम्मत करने का निर्देश बीडीओ ने दिया। वार्ड 03 में मोहन सिंह के जनवितरण प्रणाली की दुकान की जांच की गई।सही वजन से लाभुको को अनाज देने का निर्देश बीडीओ ने डीलर को दिया। जांच ने बीडीओ ने पाया कि प्रत्येक बोरे में 500 ग्राम वजन कम था।वार्ड 15 में प्रधानमंत्री आवास योजना का जांच किया तो सुदामा देवी एवं जगदीश सहनी के आवास निर्माण का कार्य हो रहा था। बीडीओ ने कहा कि कार्य पूर्ण शीघ्र पूर्ण करे ताकि आपके खाते में अगली किस्त हस्तांतरित किया जा सके। गली नली ठीक था। पंचायत भवन को साफ सफाई का निर्देश बीडीओ ने दिया। पंचायत में बन रहे छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण बीडीओ ने किया। कुछ स्कूलों को चिन्हित कर पुस्तकालय व ओपन जिम बनाने का निर्देश बीडीओ ने दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग