राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। मारपीट छुड़ाने गई पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस की राइफल छिनने का भी प्रयास किया गया। घटना जलालपुर थानाक्षेत्र के कोठेयां गांव की बताई गई हैं। इस मामले में जलालपुर थाने में अवर निरीक्षक प्रेम शर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार भगरासन महतो के पुत्र राजेश महतो तथा भिखारी मांझी के पुत्र पिंटू मांझी के जमकर मारपीट हो रही है। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मारपीट छुड़ाने के दौरान ही दूसरे पक्ष के लोग अचानक हमला बोल दिए। आक्रोशित ग्रामीणों के रवैये को देख पुलिस को वहां से भागना पड़ा। इस दौरान पुलिस से राइफल छिनने की भी कोशिश की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग