पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की 58 वी पुण्यतिथि मशरक प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह के द्वारा नेहरू जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर के किया गया। उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू जो कि आधुनिक भारत के जनक है उनका योगदान न अपितु देश की आज़ादी में बल्कि आज़ादी के बाद भी देश के चतुर्दिक विकाश में महत्वपूर्ण भूमिका रहा। आज उनकी आधुनिक सोच के बदौलत ही देश सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा हैआज सभी उनको याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लालबाबू सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, प्रमोद ठाकुर, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रमा सिंह शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग