राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में बारात से वापस घर आ रहे बाइक सवार को पहले से घात लगाकर मारपीट और रुपयों से भरा पर्स छीनने का मामला सामने आया है मामले में शुक्रवार को पीड़ित कवलपुरा गांव निवासी धनंजय कुमार सिंह पिता राजकिशोर सिंह ने थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि वे बाइक पर सवार होकर बारात से घर वापस कवलपुरा आ रहा था कि बहरौली गांव में घात लगाकर दीपक कुमार, मुकेश ओझा, धनंजय ओझा के साथ तीन अज्ञात लोगों ने गाली गलौज करते हुए गर्दन से सोने का चेन, पर्स जिसमें सैंतीस सौ रुपए और दो पीस एटीएम कार्ड छीन लिए साथ ही विरोध करने पर बाइक तोड़ दिए और मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल ने थाना पुलिस को आवेदन दिया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग