प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जय प्रकाश विश्व विद्यालय के कुलपति ने शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किए। जिसमें प्रथम वर्ष में नामांकित 100 छात्रों में 21 छात्र उपस्थित थे, जिसमें 8 छात्र एवं 13 छात्राएं थी। जबकि द्वितीय वर्ष में नामांकित 91 नामांकित छात्रों में 18 छात्र उपस्थित थे जिसमें 9 छात्र एवं 9 छात्राएं थी। शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के शिक्षक अविनाश कुमार प्रसाद प्रथम वर्ष में ‘प्लेटो ‘ के विषय में पढ़ा रहे थे जिसमें माननीय कुलपति महोदय स्वयं छात्र के रूप में शामिल हुए। द्वितीय वर्ष में संजीत कुमार यादव नाम का विद्यार्थी अपने छोटे भतीजे के साथ वर्ग में शामिल था ,जिसे देखकर माननीय कुलपति महोदय काफी प्रभावित हुए और बच्चे का नाम पूछे ,बच्चा अपना नाम आरव बताया जिसका अर्थ ज्ञान भंडार होता है। माननीय कुलपति महोदय ने प्रकाश शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के उपस्थित पंजी देख काफी प्रसन्न हुए क्योंकि उसमें छात्रों का नाम, पत्ता और फोटो भी अंकित था। महाविद्यालय के सभी 9 शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षको की कम संख्या पर माननीय कुलपति महोदय ने नाराजगी जताई। इस अवसर पर प्राचार्य दिवाकर प्रसाद शर्मा ने महाविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि बहाल करने की मांग की जिसे माननीय कुलपति महोदय ने शीघ्र बहाल करने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग