राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा।मढौरा थाना क्षेत्र के रूपरहिमपुर गाँव निवासी युगेश्वर सिंह के पुत्र राजीव रंजन ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।उन्होंने दिये हुए आवेदन में कहा है कि मैं अपने ससुराल खैरा थाना क्षेत्र के खैरा में रहकर मकान बनवा रहा हु।मिस्त्री द्वारा खिड़की लगाया जा रहा था तभी रोकते हुए पड़ोसी जयप्रकश सिंह सहित दो अन्य महिला ये तीनो व्यक्तियो ने मेरे साले मुन्ना कुमार के साथ गाली गलौज कर रहे थे मैंने पूछा तो मेरे साथ मारपीट करने लगे व मेरे गले से सोने की सिकड़ी व मिस्त्री को देने के लिए रखे पांच हजार रुपये निकाल लिए।वहीं बीच बचाव करने के लिए चिंता देवी आई तो उससे भी मारपीट की गई।वहीं इस सबंध में खैरा प्रभारी थानाध्यक्ष रेशम लाल सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग