राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बाजार के समीप दस लीटर शराब के साथ खैरा पुलिस ने दो धंधेबाज को गिरफ़्तार कर लिया।उक्त दोनों धंधेबाज छोटा तकिया गाँव निवासी मनोज रॉय व राहुल कुमार बताया जाता है। दोनों धंधेबाज रिश्ते में चाचा भतीजा है।वहीं इस सबंध में खैरा प्रभारी थानाध्यक्ष रेशम लाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।दोनो धंधेबाज बाइक से शराब बेचने जा रहे थे जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया तथा बाइक जब्त कर ली गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग