राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। शराब पीकर घर मे पत्नी से मारपीट करना पति को पड़ गया महंगा।मामला है नगरा ओपी थाना क्षेत्र के कादिपुर गांव की जहां पत्नी ने लिखित आवेदन देकर नगरा ओपी में शिकायत करते हुए कहा की मेरे पति प्रमोद कुमार घर मे शराब पीकर आय दिन गाली गलौज व मारपिट करते हुए है।वहीं आवेदन मिलने के बाद नगरा ओपी पुलिस ने करवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर पीने व मारपीट करने को पुष्टि होते ही जेल भेज दिया।वहीं इस सबंध में ओपीध्यक्ष सुनील प्रसाद ने बताया कि उक्त व्यक्ति की पत्नी माया देवी ने लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी जिस पर करवाई की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग