राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे 9 लोगो ने रक्तदान की।वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र मोहन व स्वास्थ्य प्रबंधक ओमप्रकाश ने संयुक्त रूप से कहा की एक व्यक्ति द्वारा की गयी रक्तदान से लोगों की जान बचाई जा सकती है।सभी युवाओं को रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेना चाहिए साथ ही रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। इस अवसर पर नगरा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र चैरसिया, एएनएम अनामिका, प्रेमा सिन्हा, सीमा, कृष्णा, अभय कुमार, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, अतिनाश कुमार, डॉक्टर द्वेषचंद, चितरंजन कुमार, सहित पीएचसी के चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग