राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी जयप्रकश सिंह की पत्नी प्रभा कुमारी ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर गाव के ही तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने दिये हुए आवेदन में कहा है की मेरे पड़ोसी चिंता कुँवर, मुन्ना कुँवर, व पड़ोसी के दमाद मढौरा थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी राजीव रंजन ने सभी लोग मिलकर मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। वहीं इस सबंध में खैरा प्रभारी थानाध्यक्ष रेशमलाल सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग